मध्य प्रदेश

नव साक्षरता परीक्षा का आयोजन 19 मार्च को, ढीमरखेड़ा में 2238 निरक्षर व्यक्ति लेंगे हिस्सा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l भारत सरकार की महत्वपूर्ण नवभारत साक्षरता योजना के अंतर्गत जिले के निरक्षरों को साक्षर बनाने के क्रम में विकासखंड ढीमरखेड़ा के 170 सामाजिक चेतना केंद्रों मे रविवार 19 मार्च को पंजीकृत निरक्षरों की परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें ब्लाक के नौ जनशिक्षा केंद्रों के 2238 निरक्षर व्यक्ति भाग लेंगे।
परीक्षा के बारे मे जानकारी देते हुए विकासखंड साक्षरता समन्वयक अनिल दुबे ने बताया कि साक्षरता परीक्षा को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, जन अभियान परिषद के सदस्यों, आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओ, सहायकों, शिक्षकों एवं विद्यायलीन बच्चों से उनके घर के आस-पास रहने वाले निरक्षरों को परीक्षा में बैठाने की अपील की गई है।
ग्राम-पंचायतों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने अपने गावों मे परीक्षा का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करवाए ताकि गांव में एक भी निरक्षर महिला पुरुष परीक्षा में बैठने से वंचित ना हो सकें ।
परीक्षा को सफल बनाने के लिए निर्धारित केन्द्रो के बच्चों द्वारा 18 तारीख को अपने अपने गावों मे निरक्षरता भारत छोड़ो’ देश को साक्षर कौन करेगा हम करेंगे-हम करेंगे जैसे नारों के साथ प्रभात फेरिया निकाली जाएगी। ताकि गांव के सभी निरक्षर व्यक्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक साक्षरता परीक्षा में भाग ले सके । जिला परियोजना समन्वयक के के डेहरिया, जिला साक्षरता प्रभारी विवेक दुबे, बीआरसीसी प्रेम कोरी, बीएसी हेमंत सामल, रामनाथ पटेल, सतेन्द्र गौतम, गणेश महोबिया सहित परीक्षा केन्द्रो के जनशिक्षक एवं शिक्षकों ने साक्षरता परीक्षा को सफल बनाने कि अपील की है ।

Related Articles

Back to top button