मध्य प्रदेश
नगर परिषद मझौली में लाडली बहना योजना EKYC करवाने के लिए लगाए गए शिविर
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना जो कि प्रत्येक पात्र महिलाओं जिनकी उम्र 23 वर्ष से 59 वर्ष पूरी कर चुकी हो उन सभी को ₹1000 मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिया जाना है इसके तहत महिलाओं की समग्र आईडी से आधार कार्ड को ईकेवायसी का होना जरूरी है इसके लिए नगर परिषद मझौली के कर्मचारियों द्वारा नगर के विभिन्न वार्ड एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में निशुल्क शिविर लगाए जा रहा है अधिक से अधिक महिलाएं पहुंचकर अपनी बायोमेट्रिक ईकेवायसी का कार्य करा रहीं हैं



