क्राइम

कॉम्बिंग गश्त में एक दिन में 150 अपराधियों को पकड़ा

रायसेन। रायसेन जिले के पुलिस कप्तान विकास कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा और उनकी टीम ने बीती देर रात पूरे जिले के थानो में गश्त करते हुए करीब डेढ़ सौ से अधिक अपराधियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे जिसमें 2 हिस्ट्रीशीटर भी शामिल।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी जिलों के पुलिस अधीक्षको को निर्देश है कि महीने में 1 दिन अपने हिसाब से काँबी मॉनिटरिंग करें। इसी कड़ी में बीती देर रात रायसेन जिले के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के मार्गदर्शन में रायसेन जिले भर के सभी थानों की पुलिस ने बीती देर रात काम्बी मॉनिटरिंग गश्त की और करीब डेढ़ सौ से अधिक अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया इनमें कुछ अपराधी विगत कई सालों से फरार थे तो कुछ को माननीय न्यायालय से सजा मिल चुकी थी लेकिन सबसे बड़ी बात है कि रायसेन जिले के दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी बीती देर रात काम्बी मॉनिटरिंग गश्त के अंतर्गत पकड़े और सलाखों के पीछे पहुंचाया गया ताकि आमजन निर्भीकता से जीवन जी सकें । इसी कड़ी में पुलिस विभाग द्वारा महीने में 1 दिन काम्बी मॉनिटरिंग गश्त की जाती है जिससे अपराधियों में डर बना रहे और आमजन बेख़ौफ़ जीवन जी सकें।

Related Articles

Back to top button