मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर ग्राम पिटरास में आयोजित

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा । शासकीय महाविद्यालय साईंखेड़ा जिला नरसिंहपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर ग्राम पिटरास में आयोजित है।आज चतुर्थ दिवस है रोज की भांति प्रातः 5:30 बजे प्रभात फेरी में उठे समाज के लिए उठे उठे जगह सौराष्ट्र के लिए जगह-जगह स्वयं सजे वसुंधरा सवार दी के साथ डॉ हर्षित द्विवेदी, कार्यक्रम अधिकारियों रासेयो, ने एनएसएस विद्यार्थियों में जोश जगाते हुए संपूर्ण ग्राम में फेरा लगाया । इसके पश्चात नियत समय सारणी के अनुसार चाय, नाश्ता, मध्यान भोजन, सायंकाल चाय, जनसंपर्क, बौद्धिक कार्यक्रम, रात्रि भोजन इत्यादि हुआ। आज 2:30 बजे बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत के सचिव मनीष गोस्वामी के आतिथ्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स पराग श्रीवास्तव एवं आदर्श कुशवाहा ने लक्ष्य गीत के साथ प्रस्तुति दी। साथ ही हरीश अहिरवार और मनीष अहिरवार ने नौजवान आओ रे नौजवान गाओ रे पर प्रस्तुतियां दी। साथ ही राकेश गुर्जर, अरविंद अहिरवार, कमलेश अहिरवार, भूपेंद्र अहिरवार एवं सहयोगियों ने अपने अनुभव सभी के साथ शेयर किए । इस अवसर पर सचिव ने सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स को आगामी तीन दिवस के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
डॉ हर्षित द्विवेदी कार्यक्रम अधिकारी एवम सभी रासेयो वालंटियर्स ने ग्राम पंचायत भवन में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजना लाडली बहना योजना के केवायसी में सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button