मध्य प्रदेश
सेन समाज की बैठक में सेन जयंती समारोह मानने पर हुई चर्चा
सिलवानी । सेन समाज की बैठक का आयोजन नगर के वार्ड 15 बेगबा खुर्द में उमेद सिंह सेन के निवास पर सम्पन्न हुई। जिसमे समाज के आराध्य संत शिरोमणी सेन जी महराज की जयंती समारोह धूमधाम से मानने पर चर्चा हुई।
बैठक में निर्णय हुआ कि संत शिरोमणी सेन जी महराज की जयंती समारोह तहसील स्तर आगामी 17 अप्रैल 2023 को मनाई जावेगी। बैठक में समाज के अध्यक्ष संजू सेन, रामगोपाल सेन, बालाराम सराठे, महेश सराठे, सीताराम सेन, अशोक सराठे, राजकुमार सेन, लालूराम सेन, हरिशंकर सहित समाज के वरिष्ठ एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहें ।




