फन्टियर बेसिन्स ओएनजीसी के सहयोग से पल फाउंडेशन द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़ । दमोह के बटियागढ़ मुख्यालय अंतर्गत आने वाले ग्राम मगरोंन में मां कलेही मंदिर प्रांगण में ओएनजीसी कंपनी के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल जोशी बेसिन्स प्रबंधक रहें। प्रबंधक गोपाल जोशी के द्वारा स्वास्थ्य शिविर में फीता काटकर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित क्षेत्रीय अतिथियों का भी फूल मालाओं से स्वागत किया गया। क्षेत्रीय भाजपा के पूर्व मंत्री पुत्र राधिका पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजावीर चौहान, पूर्व सरपंच हरदुआ जामसा नीरज सिंह, क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि दीपू पाठक, वही शिविर में बाहर से आए हुए रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन श्रीवास्तव एमबीबीएस डीसीएच बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, सुधीर सिंह चौहान एमबीबीएस एमएस सर्जिकल विशेषज्ञ, डॉ.आरके ठाकुर एमबीबीएस डीओएम एस नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. डी पी प्रजापति एमबीबीएस डीएलओ नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ सहित और भी डाक्टरों की टीम उपस्थित रही। आज के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का संचालन पल फाउंडेशन के द्वारा किया गया। जिसमें आज मंगरोल क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामों के मरीजों में महिला, पुरुष, वृद्ध, अशक्त बच्चों सहित ग्रामीण जन ने शिविर समाप्त होने तक लगभग 587 लाभार्थि लाभान्वित हुए। शिविर पूर्णतः निःशुल्क था। साथ में दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में ओएनजीसी के स्टाफ, पल फाउंडेशन स्टाफ अन्य क्षेत्रीय अतिथि और भी ग्रामीण जन सहयोगियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी जिसमें सभी ने भोजन भी किया। पल फाउंडेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय दीक्षित के द्वारा क्षेत्र की जनता जनार्दन का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आगे भी लगते रहेंगे। कार्यक्रम में संजीव हजारीका बेसिन्स महाप्रबंधक, अजित कुमार सक्सेना बेसिन्स उप महाप्रबंधक, देवेंद्रसिंह वरिष्ठ मानव संसाधन अधिकारी, मित्रानंद पन्त उप महाप्रबंधक, सी जे कौण्ड सिविल इंजीनियर सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



