मध्य प्रदेश

संत समागम के लिए पूज्य श्री श्री 1008 श्री ब्रह्मचारी जी महाराज की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

आगामी 20 अप्रैल को होगा बरेली नगर में जिले भर के संतों का समागम
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। नगर के रामलीला मैदान में आज संत समागम 2023 के लिए बैठक आयोजित की गई जिसमें बरेली नगर के गणमान्य लोगों ने अपने अपने विचार रखें ।
कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए टोलियों का निर्माण किया गया ।
इस कार्यक्रम में पिपलेश्वर महादेव में भगवान नंदीश्वर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भी किया जाएगा ।
कार्यक्रम में द्वादश ज्योतिर्लिंग का निर्माण एवं रुद्राभिषेक का आयोजन होगा । इस कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र के कर्मकांडी ब्राह्मण एवं साधु संतों का समागम होगा ।
कार्यक्रम में चंद्रकांत शास्त्री अनिल द्विवेदी, संजय शर्मा, लाखन सिंह राजपूत, डीडी धाकड़, राहुल पटेल, भूपेंद्र चौधरी, हेमंत पटेल पिपरिया, लक्ष्मीनारायण राजपूत, ज्ञानेंद्र राजपूत, राधेश्याम पालीवाल, पवन दुबे, शारदा सराठे, गोपाल स्वरूप ठाकुर, लक्ष्मीनारायण खेरोनिया, सनी पुरोहित,
सुनील पटेल सनखेड़ा, किशोर ठाकुर, घनश्याम धाकड़ आदि ने अपने विचार रखें ।

Related Articles

Back to top button