स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम से CMO नदारद, जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी
रिपोर्टर : पवन सिलावट
रायसेन । रायसेन में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में सीएमओ के ना पहुंचने की वजह से जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी कहा प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की मंशा पर सीएमओ एवं स्वच्छता नोड़ल अधिकारी ने लगाया पलीता, नगर पालिका अध्यक्ष हुई नाराज।
रायसेन नगर में स्वच्छता के बड़े बड़े दावे तो किए जाते रहे है लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों की उदासीनता की वजह से स्वच्छता दूर दूर तक नजर नहीं आ रही है। वहीं स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम रायसेन के योग पार्क में सुबह 9 बजे आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन सहित नगर के पार्षद भी पहुंचे लेकिन इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सीएमओ इशांक धाकड़ नहीं पहुंचे जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन ने नाराजगी जाहिर की। वहीं विधायक प्रतिनिधि जमना सेन ने भी स्वच्छता की नोड़ल अधिकारी रश्मि सिंह पर नाराजगी जाहिर की वहीं जनप्रतिधियों ने फैसला किया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए खुद श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश देंगे और विधायक प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधियों ने झाडू लगाकार स्वच्छता का संदेश दिया।जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि स्वच्छता में लाखों रूपए जरूर कर दिए गये है और रायसेन नगर पालिका में लंबे अरसे से स्वच्छता की नोडल अधिकारी रश्मि सिंह द्वारा पदस्थ रहने के दौरान शहर को स्वच्छता में नम्बर 01 नहीं बना पाई लेकिन स्वच्छता के लिए लाखों रूपए की पेटिंग, सामग्री, होर्डिंग व अन्य खरीदी में क्रय नियमों का पालन ना करते हुए लाखों रूपए की राशि जरूर साफ कर दी है।



