प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनो को दान पत्र में दिया गया, धन्यवाद है नामदेव परिवार को रविवार को किया गया भूमि पूजन
ब्यूरो प्रमुख : मनीष श्रीवास
जबलपुर।जबलपुर जिले की सीमा से लगे ग्राम पंचायत कुश्नेर मोहनिया में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों को दान पत्र देकर जमीन पर उनकी सोच। मंच संचलन बीके बलराम भाई बागराजी द्वारा किया गया।
बी के कृष्णा बहन सिहोरा,बी की ज्योति बहन जबलपुर, बीके बबीता बहन बुढागर ने सभी लोगों को तिलक वंदन कर शिव पिता के विचित्र दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
पनागर जनपद पंचायत के मोहनिया ग्राम पंचायत में रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा दान पत्र की जमीन का भूमि पूजन कर नए केंद्र की उपलब्धि ग्राम वासियो को दी गई है। इस भूमि पूजन के दौरान दान दाता जमुना प्रसाद नामदेव के पुत्रों ने अपने हिस्से की भूमि संस्था को खुशी दान पत्र के माध्यम से सौप दी । जिसका भूमि पूजन शनिवार को दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत मोहनिया में किया गया।
भूमि पूजन के दौरान उपस्थिति- ग्राम पंचायत मोहनिया में ग्राम पंचायत सरपंच अमर नाथ दुबे की उपस्तिथि व दान दाता जमीन स्वामी जमुना नामदेव की पुत्री सुमन नामदेव, सुनीता नामदेव, सरिता नामदेव, आरती नामदेव परिवार की उपस्थिति में झण्डा वंदन कर भूमि पूजन कर दान पत्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संस्थाओं को सूपते प्रचलित कहते हैं कि हमने ये जमीन आपको खुशी से दी है।
स्थानीय लोगों के साथ साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े रमेश कुशवाहा, मनीष श्रीवास व सभी भईया बहनो के साथ उपसरपंच बाबूलाल पटेल, अणरी लाल पटेल, राम राज पटेल, मनोज पटेल, बलरामनामदेव बागाजी, बी के मित्तल बागाजी, बी के प्रकाश भाई बरेला के साथ स्थानीय समाज के लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

