मध्य प्रदेश

तेज रफ्तार हाईवा ने टाटा की कार को मारी टक्कर, एयर बैग से चालक की बची जान, पं.अक्षत गोस्वामी ने दिखाई मानवता

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास लाड़नबाग तिराहा पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की जान बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निकलने वाले राहगीरों ने बताया कि सागर ओर से आ रहे हाईवा एमपी 34 एच 0692 ने बालाकोट मार्ग वृंदावन कॉलोनी अपनी बहन के यहां से लौटकर घर जा रहे लोकेंद्र पटेल रामनाथ पिपरिया निवासी कार क्रमांक एमपी 20 जीडी 0632 को टक्कर मार दी। जिससे चार पहिया टाटा वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गया। अगर एयर बैग ना होते तो बड़ी घटना घटित हो जाती घटना की जानकारी स्थानीय कृष्णा हाइट कॉलोनी निवासी पंडित अक्षत गोस्वामी को लगने पर तत्काल राहगीरों के साथ कार चालक को कार से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर बिठाया, परिजनों और पुलिस को सूचित कर चकनाचूर हुई कार को साइड कर मानवता दिखाई। इधर तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मारकर जबलपुर की ओर भाग निकला और अपनी नंबर प्लेट छोड़ गया। प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि सरासर गलती तेज रफ्तार हाईवे की है, ब्रेकर होने के बाद भी तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिससे यह घटना आए दिन होती है। घटना की जानकारी लगते ही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, राघवेंद्र पटेल के अलावा और भी लोगों ने पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button