मध्य प्रदेश

तेज आंधी तूफान बारिश से मकान की दीवार गिरी मकान हुआ क्षतिग्रस्त

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के वार्ड क्रमांक 18 श्याम नगर में हो रही तेज बारिश आंधी तूफान के चलते एक मकान की दीवार गिरने से पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है वही मकान की दीवार गिरने से कवेलू गृहस्थी का सामान ईट सड़क पर बिखर गई। मकान मालिक अमर सिंह यादव ने बताया कि रविवार को हुई बारिश तूफान के चलते बारिश में मकान की दीवार गीली हो गई थी हवा के झोंके में आज सोमवार को दीवार गिर कर धराशाई हो गई जिसमें लगभग ₹50 से 60 हजार का नुकसान हुआ है।
वही गृहस्थी के सामान को काफी क्षति पहुंची है मकान टूटने से घर के खाने पीने का राशन एवं अन्य सामग्री ईटों के मलवा में दब गई है आसपास के पड़ोसियों की मदद से दीवार के मलवा कबेलू लकड़ी को हटाया गया है।
प्रधानमंत्री आवास के लिए विगत वर्षों से आवेदन कर रहे हैं लेकिन इस बार नगर पालिका की सूची में नाम देखने को मिला है लेकिन राशि कब आएगी कह नही सकते है, कई वर्षों से इसी खपरेलू मकान में निवास कर रहे है। हर वर्ष बारिश की समय समस्याएं आती रहती है।
यह तो अच्छा है मकान की दीवार गिरते समय परिवार के बच्चे एवं अन्य सदस्य मकान के इस ओर नही थे, नहीं तो बच्चे एवं परिवार के सदस्य घायल हो सकते थे।

Related Articles

Back to top button