क्राइम
रोड पार करते टीआई की बाइक को कार ने टक्कर, टीआई की मौत, पत्नी घायल
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
मंदसौर। एमपी के मंदसौर जिले के महारगढ़ थाना क्षेत्र के पगारिया पेट्रोल पंप के समीप रोड क्रॉस करते हुए रतलाम में पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई आरसी भाटी की मोटरसाइकिल को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे आरसी भाटी की घटनास्थल पर मौत हो गई। भाटी मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे तभी अनियंत्रित होकर आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पत्नी की स्थिति गंभीर है। और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है।



