मध्य प्रदेश
डॉ रामाधार उपाध्याय जी की समाधि स्थल का जगतगुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज ने किया शिलान्यास
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । ग्राम बीकलपुर में धर्मचक्रवर्ती पदम् विभूषण जगतगुरु परम पूज्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज जी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कैलाशवासी डॉ रामाधार उपाध्याय जी की समाधि स्थल वीकलपुर पहुंचे, जहा जगतगुरु ने समाधि स्थल का शिलान्यास किया।
जगत गुरु रामभद्राचार्य जी के आह्वान पर विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने समाधि के लिए एक लाख रुपए राशि से समाधि निर्माण कराएंगे।
इस अवसर पर वेदाचार्य रामकृपालु शर्मा, विधायक रामपाल सिंह राजपूत शिववरण सिंह रघुवंशी, आचार्य ब्रजेश दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल ने आचार्य श्री के सरल और धर्म शास्त्र के अनुसार जीवन निर्वाह किया है उस पर प्रकाश डाला।



