विश्व परिवार दिवस मनाया गया
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय साईंखेड़ा में बड़े ही धूमधाम के साथ विश्व परिवार दिवस मनाया गया साथ में समर कैंप का भी समापन किया गया जिसमें समर कैंप में आए हुए समस्त बच्चों के मात-पिता भी उपस्थित रहे जिसमें बाल ब्रह्मचारिणी ब्रह्माकुमारी साधना बहन जी ने कहां कि जब हम आत्माएं अपने आत्मिक स्वरूप को और उस परमपिता परमात्मा के वास्तविक स्वरूप को पहचानने लगते हैं तो यह सारा विश्व एक परिवार में लगने लगता है तेरे मेरे का भेद समाप्त हो जाता है जिस तरह हम आत्माएं ज्योति ठीक उसी प्रकार हम आत्माओं के पिता परमात्मा भी ज्योति स्वरूप हैं जिसको सभी धर्मों की आत्माओं ने माना है किसी ने नूर कहा किसी ने अल्लाह कहा किसी ने भगवान कहा किसी ने गॉड कहा वह एक ही परमपिता परमात्मा है जिसके लिए कहा जाता है सबका मालिक एक, समर कैंप के बच्चों ने अनेक गेम के साथ डांस पेंटिंग नाटक आदि भी प्रस्तुत किए कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को गिफ्ट वितरण किए गए और भोग भी खिलाया गया इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी साधना बहन, ब्रह्माकुमारी अंजनी बहन सहित सेंटर के अनेक भाई बहन उपस्थित रहे।



