मध्य प्रदेशराजनीति

19 मई को रायसेन आएंगे राज्यसभा सांसद कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

ब्लॉक कांग्रेस, सेक्टर मंडलम की बैठक में लेंगे हिस्सा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 19 मई शुक्रवार को रायसेन आएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह रायसेन जिले के ब्लॉक कांग्रेस सेक्टर मण्डलमों के पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा कर आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 2023 के जीत के मंत्र देंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रायसेन शहर की होटल अमोघ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने कहा कि राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह के रायसेन नगरागमन पर अभूत पूर्व स्वागत सत्कार करने की भी रणनीति बनाई गई। विधानसभा चुनाव मिशन 2023 की तैयारियों को लेकर राजनैतिक हलचल तेज हो गई है।जिले के बरेली तहसील मुख्यालय पर जहां पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, बरेली के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा ले चुके हैं। वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा भी बरेली पहुंचे ।साथ ही प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर केंद्र की मोदी सरकार और मप्र की शिवराज सरकार पर जमकर तंज कसते हुए जन विरोधी किसान विरोधी अधिकारी कर्मचारियों की विरोधी नीतियों पर सवालों के कटघरों में खड़ा किया था।हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने भी रायसेन जिला मुख्यालय और सिलवानी पहुंचकर प्रेस वार्ता में भाजपा की दोनों सरकारों पर जमकर हमला बोला था।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 19 मई शुक्रवार को रायसेन आएंगे।वह यशवंत नगर कॉलोनी स्थित यशवंत मैरिज गार्डन में सुबह11 बजे महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, बरेली उदयपुरा के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास, महामंत्री नारायणसिंह ठाकुर, रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, युवा कांग्रेस जिला विकास शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं सहित सेक्टर मण्डलमों, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button