क्राइम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल के आदेश के परिपालन में आबकारी अपराधो पर प्रतिबंद्धतात्मक कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र खरे के निर्देशन में की गई। बुधवार 17 मई 2023 को आबकारी विभाग दमोह द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध की गई कार्यवाही के क्रम में सघन तलाशी अभियान के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे कुचबंदिया मोहल्ले में 5 प्रकरण आबकारी अधिनियम के पंजीबद्ध कर 40 लीटर हाथ भट्टी मदीरा, लगभग 1200 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किये गए। लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक अनुरोध सेन, मधुसूदन दीवान, सुरेश कुमार द्वारा की गई। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक जगदम्बा पांडेय, हरि सिंह,छोटे लाल व नगर सैनिक बल शमिल रहे।

Related Articles

Back to top button