मध्य प्रदेश

नवयुवक साहू समाज मंडल के घनश्याम साहू बने अध्यक्ष

सिलवानी। रविवार को साहू समाज धर्मशाला में नगर साहू समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी एवं जगदीश स्वामी की आरती की गई। आरती के पश्चात साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी जयंती 5 अप्रैल 2024 को मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। नगर साहू समाज के अध्यक्ष श्याम साहू ने 5 अप्रैल 2024 को भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती मनाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 अप्रैल को साहू समाज की आराध्य में कर्मा देवी जयंती मनाई जाएगी। कर्मा देवी जयंती का आयोजन नवयुवक साहू समाज मंडल एवं साहू समाज द्वारा किया जाता है।
इसी को लेकर साहू समाज की बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से नवयुवक साहू समाज मंडल के अध्यक्ष पद के लिए घनश्याम साहू को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए शुभम साहू पत्रकार एवं मनीष साहू खैरी वालों मनोनीत किया गया। उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने करतल ध्वनि से अध्यक्ष उपाध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साहू समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button