मध्य प्रदेश

10वीं,12वीं बोर्ड के परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र ने मारी बाजी, राज्य प्रावीण्य सूची में चौथे स्थान पर रहे राज सिंह

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। तान्या कान्वेंट स्कूल पाटन में अध्ययन कर रहे राज सिंह ठाकुर पिता हिम्मत सिंह ठाकुर ने जीव विज्ञान विषय की प्रावीण्य सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 500 में से कुल 482 अंक अर्जित करके अपने माता -पिता,विद्यालय,नगर व जिले को गौरवान्वित किया है वही विज्ञान समूह से प्रदेश की सूची में पूरे जबलपुर जिले से एकमात्र छात्र राज सिंह ने लाज बचाई। इस मौके पर पाटन नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि विवेक बबेले आदि ने विद्यालय पहुंचकर छात्र एवं विद्यालय प्रबंधन को मिठाई खिलाकर आगे यूं ही कीर्तिमान गढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी। ज्ञातव्य हो कि तान्या कान्वेंट स्कूल पहले भी अनेक बार प्रदेश एवं जिले की प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज करा चुका है।
प्राचार्य सी.एस. ठाकुर, प्राधानाचार्य सुजीत सिंह, शिक्षक अनिल पटेल, जसपाल सिंह, हेमंत शर्मा, प्रताप नामदेव, धनंजय प्यासी, बृजेश विश्वकर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने राज सिंह ठाकुर को बधाइयां एवं उज्जवल भविष्य की मंगल शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button