मध्य प्रदेश

CM Shivraj 7 जून को बम्होरी में, लाडली बहना योजना कार्यक्रम में होगे सम्मिलित

विधायक रामपाल सिंह , कलेक्टर अरविन्द दुबे सहित प्रशासनिक अमले के साथ बम्होरी पहुंच कर नगर वासियो के साथ बैठक
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी। बम्होरी कस्बे के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पूर्व लोक निर्माण मंत्री एवं विधायक रामपाल सिंह राजपूत, कलेक्टर अरविन्द दुवे द्वारा जिले के प्रशासनिक अमले के साथ नगर वासियों के बैठक की।
बैठक मे कि आगामी सात जून को कस्बा बम्होरी मे माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के दौरा लाडली बहना के जिला स्तरीय कार्यक्रम में आगमन हो रहा है।
बैठक में विधायक ठाकुर रामपाल सिंह, कलेक्टर अरविन्द दुबे, सीईओ जिला पंचायत अंजू भदौरिया, जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरवार सिंह राजपूत, एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, एसडीओपी राजेश तिवारी, तहसीलदार जीसी गोस्वामी, थाना प्रभारी मायासिंह, कस्बा बम्होरी के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
बैठक में बताया कि लाडली बहना योजना का जिला स्तरीय चेक वितरण, भू-अधिकार पत्र वितरण किया जाएगा।
नगरवासियों ने अपनी समस्याओं को भी प्रशासन को बताया ओर मांग कि बम्होरी को तहसील, नगर पंचायत का दर्जा दिया जाय, राष्ट्रीय बैंक की शाखा खोली जावे, अस्पताल सर्वसुविधा युक्त हो।
विधायक रामपाल सिंह ने कहाकि हम लगातार प्रयास कर रहे है कि मुख्यमंत्री का एक कार्यक्रम बम्होरी में आयोजित हो। बड़े गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है नगर वासियों की मांग को हमारे द्वारा उच्च स्तर तक पहुचायेंगे जिससे क्षेत्र का विकास हो सके।
ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का नगर बम्होरी में प्रथम आगमन है। इससे पहले कभी वह बम्होरी नहीं आयें । इस कार्यक्रम से ग्राम पंचायत वासियों में कई मांग पूरी होने की आशा व्यक्त की रही है।

Related Articles

Back to top button