मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश पंचायत सरपंच संगठन मझोली की बैठक संपन्न

रिपोर्टर: ओमप्रकाश साहू
मझौली । सरपंच संगठन जिला जबलपुर की जिला अध्यक्ष वर्षाशिव पटेल के निर्देश अनुसार सरपंच हित ओर पंचायतों के सर्वांगीण विकास हेतु मंगलवार को जनपद पंचायत मझोली में जनपद स्तर पर सरपंच साथियो की बैठकें आयोजित की गई हैं। बैठक में कई विषयो पर चर्चा उपरांत जनपद स्तर पर रणनीति बनाई गई ओर सरपंच तथा पंचायत हित मे शासन और प्रशासन से पंचायतों के विकास में आने वाले समस्यायों के समाधान हेतु रणनीति तय की गई । जिसमे मुख्य रूप से चर्चा के विषय रहे जिन पर निर्णय लिया गया।
सरपंच संगठन जनपद पंचायत मझोली में पदाधिकारी चयनित कर नियुक्ति की गई। जिसमे उपाध्यक्ष आकृति चनसोरिया ग्राम पंचायत -दोनी, अजय सिंह सीतापाल, दमयंती रतन पटेल मडई, चुन्नी विपिन राजपूत उमरिया, आशा शैलेंद्र साहू बरगी, राजकुमार पटेल पोला, कोषाध्यक्ष बृजेश साहू ग्राम पंचायत पटोरी, प्रवक्ता सुमित राय -दर्शनी, अंजनी सुनील पटेल- हरदुआ, प्रगति जितेंद्र दीवान, बेबी राजा पटेल- बंधा एवं सचिव अरविंद बमोरी, मीडिया प्रभारी संजय चौधरी, सलाहकार में राज व्यास, मीराबाई बल्लू सोनकर, मुकेश सेन, देवी भैया। कार्यालय प्रमुख- आकाश सिंह राजपूत, सह सचिव कौशल्या सुरेश सिंह -कापा, कार्यकारणी सदस्यो में सीता देवी चौकसे -टिकरी, सुमनलता दहिया- सिमरिया, आशा साहू -बरगी एवं सभी सरपंच साथी पदधिकारी नियुक्त किये गये। बैठक में जून 2022 से वर्तमान तक शासन द्वारा नये प्रधानमंत्री आवास के आवंटन पंचायतों को लिस्ट अनुसार नही किये गये है। आवंटन कराये जाने के लिए जनपद स्तर की रणनीति तैयार की गई ।

Related Articles

Back to top button