मध्य प्रदेश

जन के बीच पहुंच रहे जनसेवा मित्र, दे रहे योजनाओं की जानकारी

सिलवानी। देश और दुनिया की सबसे अभिनव और इकलौती योजना मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र जमीनी स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। प्रदेशभर में तैनात जनसेवा मित्रों ने आमजन के बीच पहुंचकर लोगों को सरकारी योजना की जानकारियां दे रहे है। साथ ही इन योजनाओं के लाभ पाने में आने वाली दिक्कतों को सुनकर, उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक पहुंचने के रास्ते भी उन्हें बताए जा रहे हैं।
4 फरवरी को किया था योजना का शुभारंभ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत 4 फरवरी को राजधानी भोपाल में इस योजना में शामिल इंटर्नस से मुलाकात और बात करके योजना का विधिवत शुभारंभ किया था। युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान कमाई के रास्ते आसान करने वाली इस योजना के तहत 6 माह तक प्रशासकीय ट्रेनिंग दी जा रही है। जिससे वे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के तरीके सीख सकें और भविष्य में अपना कैरियर बनाने में उन्हें आसानी हो सके।
जन जन तक पहुंचने लगे जनसेवा मित्र
यह युवा लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी मुहैया करा रहे हैं। साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं के आवेदन, उसके लिए दस्तावेज की तैयारी और योजना के लाभ पाने में आ रही समस्याओं की जानकारी भी जुटा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button