जबेरा थाना में पदस्थ एसआई सियाराम ठाकुर के द्वारा की गई अभद्रता पर संगठन ने सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिनांक 9 जून को जबेरा थाना अंतर्गत बाईपास पर मोटर साइकिल से सड़क परिवहन कर रहे शराब माफिया की सूचना देकर थाना जबेरा में संगठन के कार्यकर्ता द्वारा कार्रवाई की गई जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला महासचिव जगदीशसिंह से एसआई सियाराम ठाकुर ने मेरी ओर संगठन के कार्यकर्ताओं को कहा गया देख लो ये हीरा ले आए है। जरा देखकर गिनती करना, कही कम न हो जाए। और कहा अभी मेरा मुंडा साट है, ज्यादा कुछ बोले तो समझ में आ जायेगा।
पानी पीने के लिए मांगा तो कहा यहां पर नहीं है,जाओ भागों यहां से हम लोगो को डाट फटकार कर भगा दिया गया। सैकड़ों की संख्या में संगठन और पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मामले की जांच कर एसआई सियाराम ठाकुर की जांच कर कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक के नाम एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा।



