मध्य प्रदेश

बिजली ट्रांसफॉमर शिफ्टिंग के दौरान क्रेन पलटने से जेई की मौत, एई सहित अन्य कर्मचारी घायल

ट्रांसफार्मर उठाए जाने के दौरान अचानक क्रेन पलटी और नीचे दब गए जेई
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
शिवपुरी । गुरुवार को एमपी के शिवपुरी जिले के कोलारस में बिजली सब स्टेशन पर बिजली ट्रांसफॉमर्स शिफ्टिंग के दौरान एक जेई नरोत्तम जाटव की मौत हो गई। यहाँ पर ट्रांसफार्मर उठाए जाने के दौरान अचानक क्रेन पलट गई और इसके नीचे दबने से जेई की मौत हो गई।
क्रेन पलटने की इस घटना के दौरान बिजली विभाग के एई आशुतोष कुमार सहित कुछ कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कोलारस कस्बे में बिजली सब स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़े ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था। इस काम में लगी क्रेन बिजली के ट्रांसफॉर्मर को उठाए हुए थी तभी अचानक ने क्रेन पलट गई। हादसे की सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने इस मामले में दुख जताया है और मृतक परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
श्योपुर जिले के रहने वाले थे जेई
कोलारस में हुए हादसे के दौरान जेई नरोत्तम जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जेई नरोत्तम जाटव श्योपुर जिले के सबलगढ़ क्षेत्र के सांधेर गांव के रहने वाले थे। नरोत्तम जाटव कई वर्षों से शिवपुरी जिले में बिजली विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। नरोत्तम अपने पीछे एक आठ साल की बेटी और एक डेढ़ साल का बेटा छोड़ गए हैं। नरोत्तम जाटव की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है इधर बिजली विभाग में भी शोक की लहर है।
ट्रांसफॉर्मर को बदलने के दौरान पलटी क्रेन
बताया जा रहा है कि कोलारस कस्बे के बिजली सब स्टेशन पर 3 महीने से खराब पड़े एक पीटीआर ट्रांसफॉर्मर को बदलने का कार्य किया जा रहा था। 12 से 15 टन वजनी ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए क्रेन को लगाया गया था। क्रेन बड़े ट्रांसफॉर्मर को उठाई हुई थी इसी दौरान क्रेन पीटीआर ट्रांसफॉर्मर के वजन को नहीं सह सकी और अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान निगरानी के लिए मौके पर खड़े एई नरोत्तम जाटव और जेई आशुतोष कुमार क्रेन की चपेट में आ गए। क्रेन के नीचे दबने से एई नरोत्तम जाटव की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एई आशुतोष कुमार की जान बाल बल बच गई। एई को मामूली चोटें आई है उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button