धार्मिक
दादा जी की पालकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। साईंखेड़ा में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर के एक दिन पूर्व दादा धूनी वालों के दरबार से दादा जी की पालकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गो से चांदनी चौक, नगर परिषद से होते हुए ब्लॉक ऑफिस के पास शिव मंदिर पर पहुंची, जहां दादाजी की पूजन अर्चना की गई। इसके पश्चात झिकोली रोड से होते हुए पालकी दादा दरबार में पहुंची। दादा जी की पालकी के साथ श्रद्धालु गाजे बाजे डीजे के साथ झूमते हुए दादा जी के जयकारे लगाते हुए निकले एवं जगह-जगह अखाड़ा प्रदर्शन हुआ दादा जी की पालकी की जगह-जगह भक्तों ने पूजन अर्चना की।

