असरार खान को बनाया हिलाली अखाड़े का उस्ताद
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । हिलाड़ी अखाड़ा बेगमगंज के उस्ताद मुस्तफा खां पहलवान ने अपनी उस्तादी की पगड़ी अपने मरहूम भाई मोहम्मद खां उस्ताद के बेटे असरार खां के सर पर बांध कर उन्हें हिलाली अखाड़े की उस्ताद की जिम्मेदारी सौंपी है।
आपको बता दें कि असरार खां पहले से ही हिलाली अखाड़ा शाख बिजली घर के पीछे ग्राउंड के खलीफा थे। अब उन्हें सारे खलीफाओं के उस्ताद की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिससे लोगों में खुशी की लहर है।
असरार खां के उस्ताद बनने पर अनेकों लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में चांद मियां एडवोकेट, सईद नादा एंड., अख्तर लाला, त्योहार कमेटी अध्यक्ष शकील खान, एमडी खान, नासिर नवाब, इसराइल अली, मो. बाबर, शहादत अली, अजीज कुरैशी, अकरम पटेल, नवाब कुरैशी, मुन्ने खां, शकील बाबा, सईद अंसारी, अंसार अली ड्राइवर, शफीक खान ड्राइवर खलील खान, मुन्ना खां राईन, शाहिद खान, सैयद शरीफ अली, बासित अली, बन्ने खां मंसूरी, रिजवान पहलवान, इरशाद पहलवान, चांद शाह खान, निसार मुंशी, अ. जब्बार खान, आदि प्रमुख हैं।



