अजबधाम फतेहपुर में मनाई गई गुरुपूर्णिमा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा । दमोह जिले प्रसिद्ध श्रीं जैजै अजब धाम फतेहपुर में गुरुपूर्णिमा पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में पूजन अर्चन कर गुरुपूर्णिमा पर गुरुओं का स्मरण कर नमन किया। अन्य क्षेत्र के गुरु-शिष्य ने फतेहपुर अजवधाम पहुंचकर गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया. जहां महंत रामनुग्रह दास जी छोटे सरकार ने ब्रम्हलीन संत जै-जै सरकार का पूजन आरती किया। श्रद्धालुओं ने जै-जै सरकार के दर्शन कर छोटे सरकार का भी पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अजबधाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया । जिसमें हजारो गुरुभक्तों ने प्रसादी ग्रहन की। हटा में चंडी जी मन्दिर में वीरेंद्र शास्त्री जी का गुरुपूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ.देव गौरीशंकर मन्दिर पीताम्बरा पीठ में ब्रम्हलीन संत जी पी नायक बाबू जी का भी पादुका पूजन किया गया बड़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे।



