युवक ने नशे की हालत में लगाई आग और लटक गया फांसी के फंदे पर हुई मौत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील अंतर्गत ग्राम गेहूंरास में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसमें एक युवक ने नशे की हालत में पहले तो आग लगाई फिर फांसी के फंदे पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई आग से वह 50 प्रतिशत के करीब जला हुआ पाया गया है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज शव का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
आपको बता दें कि गेहूंरास निवासी बृजेंद्र सिंह पिता लाल सिंह उम्र कारी 25 साल सीताराम अहिरवार के साथ सुबह 8 बजे खेत पर दवाई छिड़कने गया था और रात करीब 8 बजे घर वापस आया तो काफी शराब पिए हुए था माता-पिता भाई बहन को गालियां दी मारपीट की माता-पिता डर के कारण घर से निकाल कर पलोहा चले गए। बृजेंद्र का चाचा बबलू घर आया तो देखा कमरे में आग लगी थी आसपास के लोगों ने आकर आग बुझाई तत्काल पुलिस को सूचना दी । घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर देखा कि आग के कारण मृतक करीब 50 प्रतिशत जल गया था उसके हाथ आदि जल गए थे जिस रस्सी से फंदा लगाया था व जिस्म के अन्य भाग भी जल गए थे जिस रस्सी से फंदा बनाकर वह लटका था वही भी जलकर नीचे गिर गई थी जिसकी वजह से शव नीचे डला मिला। पुलिस ने पंचनामा उपरांत शव को पीएम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है क्योंकि मामला आग लगने और फांसी के फंदे पर झूलने का सामने आया है।



