भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक हुई, सरकार की सभी योजनाएं व्यापारिक हितेषी है- शरद अग्रवाल
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
दमोह। भाजपा जिला कार्यालय में व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें जिला सह संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ श्याम शिवहरे, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ जुगल अग्रवाल, कृष्णा राज मंडल अध्यक्ष दीनदयाल नगर, पूर्व जिला संयोजक माणिक चंद्र सचदेव मंचासीन रहे। बैठक का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। मंचसीन अतिथियों का स्वागत किया गया स्वागत उद्बोधन जुगल अग्रवाल द्वारा किया गया वं व्यापारी प्रकोष्ठ का संक्षिप्त विवरण एवं अंतिम छोर तक सरकर की योजना अधिक से अधिक व्यापारी तक पहुंचे इसका प्रयास है। जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह ने उपस्थित व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को अपने संबोधन में कहा की प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का लगातार प्रवास एवं मार्गदर्शन दमोह टोली को मिल रहा है। प्रकोष्ठ लगातार कार्य कर रहा है, बूथ स्तर कार्यक्रम हो या व्यापारिक क्षेत्र में एवं भाजपा के प्रत्येक कार्यक्रम में इनकी सहभागिता हो रही है, आगे भी बेहतर करे जिला टोली से एवं प्रत्येक क्षेत्र के व्यापारी तक संपर्क एवं संवाद हो और सरकार की जनकल्याणकारी योजना केंद्र एवं प्रदेश स्तर की प्रत्येक पदाधिकारी इसको पहुंचाए। प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने कहा की संगठन से जो कार्य मिल रहे है उन्हे दमोह इकाई समय पर करे इसी आशय से सभी पदाधिकारी, मंडल संयोजक से पार्टी में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे, व्यापारी वर्ग ही है जो प्रतिदिन सैकड़ों लोगों तक अपनी बात पहुंचाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाए जाने की बात कही।



