मध्य प्रदेश

धरना प्रदर्शन के साथ गौरझामर बंद की घोषणा, थाना प्रभारी को कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर की दो अत्यंत महत्वपूर्ण सहज मांगों को लेकर प्रशासन की निष्क्रिय कार्यप्रणाली को देखते हुए ग्राम वासियों ने क्रमिक धरना प्रदर्शन के साथ साथ नगर बंद करने की घोषणा की है इस संबंध में सर्वसम्मति से ग्राम वासियों ने निर्णय लिया कि 20 जुलाई 2023 को नगर बंद कर शांतिपूर्ण विरोध किया जावे तदाशय का थाना प्रभारी को कलेक्टर सागर के नाम नगर बंद का ज्ञापन ग्राम वासियों एवं पत्रकारों द्वारा सौंपा गया। मंगलवार को धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन प्रशासन द्वारा कोई भी संतोषजनक कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण लोगों में आक्रोश की भावना देखी गई ।इस अवसर पर देवरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुनील जैन ने धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से भेंट की और अपना समर्थन प्रदान किया । इस अवसर पर सुनील जैन ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि गौरझामर की प्रस्तावित दो प्रमुख मांगे जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय की बिल्डिंग एवं बस स्टैंड पर सुलभ कांप्लेक्स निर्माण की प्रमुख मांगों को लेकर जो आंदोलन किया जा रहा है वह जन हितेषी है जिसे प्रशासन को तत्काल पूरा कर अमलीजामा पहनाना चाहिए जिससे स्कूली छात्राओं को बैठने की हो रही परेशानी और बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर यात्रियों को जो परेशानी हो रही है उससे राहत मिलेगी । सुनील जैन ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि वह धरना प्रदर्शन की इन दो प्रमुख मांगों को सागर पहुंचकर कलेक्टर महोदय एवं संबंधित अधिकारियों से बात कर इन्हें तत्काल समय सीमा में पूरा कराने हेतु चर्चा करेंगे। धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन मंगलवार को धरना प्रदर्शन पर बैठने वालों के मोती गौड, प्रीतम लोधी, सीताराम लोधी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, ललित चढार प्रमुख हैं।

Related Articles

Back to top button