क्राइम

दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक पुरुष की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़ । पहली घटना बटियागढ़ थाना क्षेत्र दूल्हादेव दमोह छतरपुर मार्ग की है। जानकारी अनुसार मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक वनमाली पिता परमलाल पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी सीतानगर अपने खेत से मजदूर दवाई को उसके घर केरवारा गांव छोड़ने गया था। और तभी वापस आते समय दूल्हादेव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल पुलिस के द्वारा घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने इलाज के दौरान घायल वनमाली को मृत घोषित किया।
वहीं दूसरी घटना बटियागढ़ थाने की केरबना चौकी क्षेत्र के केरबना की है जहां पर एक 20 वर्षीय नवविवाहिता पूजा पति राकेश अहिरवार ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। बटियागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा, तो वहीं मृतिका का पति राकेश और चाचा ससुर फांसी का कारण अज्ञात बता रहे हैं। जहां लड़की का पिता बिहारी अहिरवार ससुराल पक्ष पर आरोप लगा रहा है कि इन लोगों ने मेरी लड़की को फांसी लगाकर मार दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बटियागढ़ लाया गया।
बटियागढ़ थाना पुलिस स.उ.नि. बालमुकुंद सिंह, स.उ.नि. मुडरया, प्रधान आरक्षक यादव, आरक्षक भगत सिंह, आर. राहुल राजपूत के द्वारा दोनों शवों का पंचनामा कार्यवाही कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस के द्वारा दोनों घटनाओं में पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ बता पायेंगी।

Related Articles

Back to top button