मध्य प्रदेश

पंचायत सचिव संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन, जताया विरोध प्रदर्शन 

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
जबलपुर । जबलपुर जिले की जनपद पंचायत सिहोरा ब्लाक के समस्त पंचायत सचिवो ने अपनी मूल मागो को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और राज्य सरकार से मांग रखी हैं कि हम सभी पंचायत सचिवो को सातवें वेतन आयोग के लागू होने का अधिकार राज्य पत्र में जारी कर लागू किया जाये । 
सिहोरा जनपद पंचायत कार्यालय के सभी पंचायत सचिव ने अपनी मूल मागो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नाम सौपा नायब तहसीलदार को ज्ञापन।
वही जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रश्मि मानेन्द्र अग्निहोत्री से की अहम बैठक। सभी कर्मचारियों ने उनकी बातो पर किया अमल।
इस अवसर पर पंचायत सचिव संगठन अध्यक्ष प्रमोद कुमार पान्डे, उपाध्यक्ष सबल सिंह बागरी, सचिव विनोद तिवारी, ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप यादव, दीपक गुप्ता, आराधना चौधरी, राममिलन यादव, गोकुल प्रसाद यादव, संदीप सिंह ठाकुर, रामशंकर विश्वकर्मा, राजकुमार, भूमिया, माधवप्रसाद रजक, गयाप्रसाद कोरी, रविन्द्र झारिया, गणेशप्रसाद गर्ग, भरत झारिया के साथ अन्य कर्मचारी संघ उपस्थित रहा । 

Related Articles

Back to top button