कृषिमध्य प्रदेशराजनीति

खाद नहीं मिलने पर किसानों ने एनएच 86 पर लगाया जाम, कांग्रेस भी समर्थन में कूदी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । खाद न मिलने से परेशान किसानों ने किया एनएच 86 हाइवे पर चक्काजाम और की जमकर नारेबाजी सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे । जानकारी लगते ही कांग्रेसी भी पहुंच गए और उन्होंने किसानों का साथ देते हुए सड़क पर ही धरना दे दिया।
कई दिन से किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं प्रतिदिन लंबी-लंबी लाइनें लगने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है वितरण व्यवस्था भी सही नहीं होने से किसान काफी परेशान है। व्यवस्था में सुधार होता नहीं देख किसानों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने मुख्य सागर भोपाल मार्ग पर वेयर हाउस के सामने जाम लगा दिया । चक्काजाम से वाहनों की लम्बी लंबी कतारें दोनों और लग गई पुलिस प्रशासन लहा़क्षपहुचा मोके पर किसानों को समझाने की कोशिश लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। कांग्रेस का साथ मिलते ही किसान और अधिक उत्तेजित हो गए जिन्हें समझाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को काफी मशक्कत करना पड़ी। किसानों का आरोप था कि उन्हें खाद के लिए परेशान किया जा रहा है पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं है वितरण व्यवस्था सही नहीं होने से किसान अधिक परेशान हो रहे हैं विगत दिनों भी वेयर हाऊस अधिकारी ने आश्वासन दिया था कि आधार कार्ड के हिसाब से नंबर टोकन दे दिए जाएंगे लेकिन व्यवस्था जस की तस बनी हुई है।
प्रशासनिक अधिकारियों एसडीएम अभिषेक चौरसिया प्रभारी थाना प्रभारी केशव शर्मा आदि के भरसक प्रयासों और आश्वासन के बाद किसान और कांग्रेसी माने।

Related Articles

Back to top button