मध्य प्रदेश

प्रशासन को जब तक जनसहयोग न मिले तब तक कोई भी विकास सरलता से नहीं हो पाता : एसडीएम चौरसिया

एसडीएम अभिषेक चौरसिया के स्थानांतरण पर मानस सेवा समिति ने दी विदाई
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर में मुझे हृदय से सभी का भरपूर सहयोग मिला। सभी राजनैतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं, गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों का मुझे जो सहयोग मिला वह मेरी स्मृतियों में सदैव बना रहेगा।” बेगमगंज क्षेत्र से मेरा नाता सदैव जुड़ा रहेगा। यहाँ से मुझे बहुत कुछ मिला है,मैं बयां नही कर पा रहा हूं। यहाँ पदस्थ होकर मैंने तो सिर्फ अपना कार्य किया है दूसरी जगह पहुँचकर भी वहीं करूंगा। मेरे अधीनस्थ रहकर जिन कर्मचारियों ने कार्य किया है। इसका श्रेय उन सभी को भी जाता है उन पर भी आप स्नेह बनाएं रखें। छोटी मोटी गलती को नजर अंदाज करना ही मानवता का कर्तव्य होता है।
उक्त उदगार अभिषेक चौरसिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने सियावास मानव सेवा समिति द्वारा उनके स्थानांतरण उपरांत गुप्ता मैरिज गार्डन में विदाई अभिनन्दन कार्यक्रम में व्यक्त किए।
कार्यक्रम में अभिषेक चौरसिया के कार्यकाल में बेगमगंज के विकास की नई तस्वीर और सौंदर्य के बारे में ऋषिराज शर्मा, राकेश भार्गव, विद्यानन्द शर्मा, प्रदीप सोनी, संतोष कण्ड्या, रमेश भार्गव और रामगोपाल नेमा ने बड़े अच्छे ढंग से प्रस्तुत किए। योगेश चौरसिया और अभिलाष श्रीवास्तव ने अपनी रचना में उनके कार्यों को पिरोया। सियावास मानव सेवा समिति की तरफ से प्रशस्ति पत्र और शॉल श्रीफल से स्वागत किया गया। प्रशस्ति पत्र का वाचन एवं कार्यक्रम संचालन प्रभावी ढंग से प्रदीप सोनी ने किया। मंच पर अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक चौरसिया, जनपद पंचायत सीईओ आशीष जोशी के साथ तहसीलदार एसआर देशमुख, नायब तहसीलदार दिलीप द्विवेदी, कन्हैयालाल साहू, विद्यानन्द शर्मा, संतोष कण्ड्या, वीरेंद्र यादव विराजमान थे।
इस अवसर पर रामकृष्ण पांडेय , अर्जुनसिंह सिसोदिया, राजेश साहू , दशरथसिंह ठाकुर और देवनारायण शर्मा ने भी माँ सरस्वती की तस्वीर भेंट की। समिति की ओर से कृष्णा बिट्टू पत्रकार, मयंक सिंघई, अमरसिंह शाक्य, रमेश भार्गव ने भी स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में शासकीय कर्मचारियों के अतिरिक्त गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रति आभार इमरतलाल साहू ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button