राजमार्ग 15 के कीरतपुर पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
एक घंटे से जाम, मौके पर नहीं पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
सिलवानी । सिलवानी ब्लाक मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर राजमार्ग 15 सागर बरेली मार्ग पर करीब 1 घंटे से ग्राम मनकबाड़ा के ग्रामीणों ने पावर हाउस के पास चक्का जाम कर दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम मनकबाड़ा में सुबह 8 बजे से बिजली सप्लाई बंद है। जिससे उमस और गर्मी से बच्चे और बूढ़े के बुरे हाल है। और पीने की समस्या बढ़ गई है।
करीब एक घंटे से चक्काजाम होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नही पहुंचे जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बिजली विभाग के कर्मचारी प्रतिमाह मोटी रकम लेकर चोरी से बिजली चलवाते है। जिससे फीडर पर ओवर लोड रहता है।
कई बार किसानों विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो को शिकायत की गई परंतु कोई कार्यवाही नही की गई। । ग्रामीणों का कहना है जो चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे है विभाग को उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करना चाहिए। जो उपभोक्ता बिजली बिल नियमित रूप से जमा करते है उन्हे क्यों अनावश्यक परेशान किया जा रहा है।



