बिजली समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ने कनिष्ठ यंत्री को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले की जबेरा पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी ने किसानों की बिजली समस्याओं के समाधान और खराब पड़े ट्रांसफार्मर को लेकर सेकंड कार्यकर्ताओं के साथ नोटा विद्युत वितरण केंद्र पहुंचकर कनिष्ठ यंत्री को ज्ञापन सौंपा है पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी ने कहा कि जबेरा विधानसभा के नोटा विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत गांव गांव मैं आमजन किसान बिजली विभाग की मनमानियों से परेशान है। आज जहां किसान रवि सीजन की फसलों की बुवाई के लिए पलेवा के पानी के लिए विजली की समस्या से जूझ ही रहा है तो वही आमजन बिजली की आंख-मिचौली व खराब ट्रांसफार्मर की समस्या से परेशान है रवि सीजन की फसलों को लेकर किसानों के माथे पर फिर चिंता की लकीरें खींच दी है।
तो वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाने व अन्य समस्याओं का निराकरण समय रहती नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी किसानों आम जनों के हित में उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतापसिंह लोधी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष रजक, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, इदरीश खान, पंडित रूप नारायण मिश्रा, बबलू सिंह, जनपद सदस्य संदीप यादव, सरपंच राज राय, सरताज खान, राजा खान, अजमत खान, राव लाखन सिंह, विश्वनाथ सिंह, रविराज सिंह, मंडलम अध्यक्ष लकी जैन, केशव राय, भगवत सिंह, मान सिंह, दुर्ग सिंह, इसराइल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



