झोला छाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत होने का आरोप
पीड़ित पति ने दिया पुलिस थाने में आवेदन, दोषी डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग
सिलवानी । घूरन अहिरवार आत्मज मंशाराम अहिरवार निवासी मेहगवा, तहसील गैरतगंज ने पुलिस थाना सिलवानी में आवेदन दिया है कि मेरी पत्नी की मौत डॉक्टर के गलत इलाज के कारण हुई है। जिसकी जांच कर दोषी डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग की है।
पीड़ित घूरन अहिरवार ने बताया कि 25 जुलाई 2023 को मेरी पत्नि बब्ली बाई अहिरवार की बुखार आ जाने से मैं उपचार हेतु ग्राम उचेरा जमुनियाँ मे डॉ श्रीमती रेखा अहिरवार क्लीनिक पर गया था। डॉ रेखा ने केवल एक वाटल लगाई थी जिसमे लगभग 10 इंन्जेशन लगाऐ थे बाटल लगने के वाद ही बब्ली की अधिक तबियत विगड गई और पहचाना न बंद कर दिया था, आवेदक घवरा कर सिलवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलवानी ले आया, सिलवानी से रायसेन रिफर कर दिया। सिलबानी से एम्बूलेस से लेकर रायसेन जा रहा था कि मेरी पत्नि बब्ली अहिरबार की मृत्यु जमुनियाँ घाट पर लगभग 4 वजे शाम को मृत्यु हो गईथी । मेरी पत्नि वब्ली अहिरबार की मृत्यु डॉ रेंखा अहिरबार द्वारा गलत उपचार कर देने से मृत्यु हुई है।
आवेदन में तत्काल डॉ रेखा अहिरवार के कानूनी कार्यवाही की मांग की है।



