मध्य प्रदेश

बरसात में नाले में पानीआने से यातायात हो जाता है बंद

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । साईंखेड़ा से रम्पुरा, पीपरपानी जाने वाले पीडब्ल्यू रोड जो कि बम्होरी गांव के नजदीक व लालजी पटेल के घर के सामने सड़क पर बरसात में गिरने वाले पानी के कारण बहुत पानी भर जाता है जिससे स्कूल के बच्चों को एवं लोगों को निकलने में बहुत परेशानी होती है इस नाले में तेज बहाव भी है । इस कारण वाहन निकलने व स्कूल के बच्चे स्कूल बसें, ऑटो दुपहिया वाहन, चार पहिया वाहन को भी निकलने में मुश्किल होती है। अतः बच्चों के भविष्य को देखते हुए पीडब्ल्यूडी एवं शासन प्रशासन से अनुरोध है कि इस मार्ग पर पुलिया डलवा दें जिससे पानी निकासी हो सके और यातायात सुचारू रूप से चल सके।

Related Articles

Back to top button