धार्मिक

अगस्त माह में पड़ेंगे इतने मंगला गौरी व्रत! ऐसे पूजा करने से दूर हो जाएंगे सारे दोष

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
◈〣• जय श्री हरि •❥〣◈
👸🏻 अगस्त माह में पड़ेंगे इतने मंगला गौरी व्रत! ऐसे पूजा करने से दूर हो जाएंगे सारे दोष
सावन का महीना चल रहा है. इस साल सावन लगभग दो महीनों का है. इन महीनों में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करने से कई सारे फायदे मिलते हैं. इन महीनों में मंगलागौरी व्रत भी पड़ता है. जिसमें महिलाएं व्रत रखकर अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं.
⚛️ पूजा विधि
मंगला गौरी का व्रत रखने वाली महिलाएं मंगलवार के दिन नहाने के बाद एक चौकी पर सफेद और लाल कपड़ा बिछा लें. इसके बाद सफेद कपड़े पर चावल से नौ ग्रह बना लें. इसके बाद लाल कपड़े पर गेंहू से षोडश माता का चित्र बना लें. आगे बढ़ते हुए एक तरफ कलश रखें और दूसरी तरफ चावल रखकर कलश को स्थापित करें साथ ही साथ कलश में जल रखें. इसके अलावा चौमुखी में दीपक बनाकर 16- 16 तार की चार बत्तियां डालकर जलाएं.
पूजा करते समय ध्यान रहे कि सबसे पहले आप गणेश भगवान की पूजा करें. इसके अलावा मंगला गौरी बनाकर उन्हें जल, दूध, दही आदि से स्नान करवा कर वस्त्र पहनाकर रोली, चन्दन, सिन्दूर, मेंहदी व काजल लगाएं, साथ ही साथ सोलह तरह के फूल पत्ते माला चढ़ाएं और मेवा, सुपारी, लौंग, मेंहदी, शीशा, कंघी और चूड़िया चढ़ाकर विधिवत पूजा करें.
👉🏽 कैसे करें मंगला गौरी व्रत ?
सावन महीने में हर मंगलवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में जल्दी उठें. अब लाल,गुलाबी,नारंगी,पीले या हरे रंग के स्वच्छ-सुंदर वस्त्र धारण करें. घर की पूर्वोत्तर दिशा में एक चौकी स्थापित करें और उस पर लाल कपड़ा बिछाएं. माता पार्वती की तस्वीर स्थापित करें. ‘मम पुत्रापौत्रासौभाग्यवृद्धये श्रीमंगलागौरीप्रीत्यर्थं पंचवर्षपर्यन्तं मंगलागौरीव्रतमहं करिष्ये।’इस मंत्र का जाप करते हुए देवी पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री, सूखे मेवे, नारियल, लौंग, सुपारी, इलायची और मिठाई चढ़ाएं. मंगला गौरी व्रत की कथा पढ़ें और फिर आरती कर. श्रृंगार का सामान सुहागिनों को भेंट करें. हर मंगलवार इस विधि से पूजा करें.
🤷🏻‍♀️ ऐसे करें उद्यापन
सावन माह के मंगलवारों का व्रत करने के बाद इसका उद्यापन करना चाहिए. उद्यापन करते समय ध्यान रखना चाहिए कि इस दिन मेंहदी लगाकर पूजा करनी चाहिए. पूजा करते समय एक चौकी के चार कोनों पर केले के चार थम्ब लगाकर मण्डप पर एक ओढ़नी बांधनी चाहिए. कलश पर कटोरी रखकर उसमें मंगलागौरी की स्थापना करनी चाहिए. इसके बाद उद्यापन करना चाहिए. साथ ही साथ मंगला गौरी व्रत कथा भी पड़नी चाहिए. ऐसा करने वाली महिलाओं को मनचाहा फल मिलता है और सारे दोष दूर हो जाएंगे.

Related Articles

Back to top button