कांग्रेस नेता वंशरूप चौरसिया ने पद से दिया इस्तीफा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कटनी प्रबंध समिति की दूसरी कार्यकारिणी सूची जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान द्वारा विगत दिवस कार्यकारिणी घोषित की गई । जिसमें ढीमरखेड़ा क्षेत्र से स्थाई आमंत्रित सदस्यों में उमरियापान निवासी कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता वंशरूप चौरसिया का नाम कार्यकारिणी में शामिल था । कार्यकारिणी की जानकारी लगने पर वंशरूप चौरसिया ने मृगांचल एक्सप्रेस को बताया कि मेरे बिना अनुमति के मुझे कांग्रेस कमेटी के सक्रिय कार्यकर्ता के सदस्य में नियुक्त किया है । वंशरूप चौरसिया ने बिना देर किए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान को प्रबंध समिति के स्काई आमंत्रित सदस्यता से अपना त्यागपत्र प्रेषित कर दिया । अपने त्यागपत्र में वंशरूप चौरसिया ने बताया कि कोई कारण नहीं बताया । वंशरूप चौरसिया ने त्यागपत्र को कांग्रेस जिला अध्यक्ष से मंजूर करने का आग्रह किया । वंशरूप चौरसिया द्वारा त्यागपत्र क्यों दिया गया तो उन्होंने यह नहीं बताया । लेकिन यह स्पष्ट कर दिया कि वह कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता है और पार्टी हित में अपनी सेवाएं देते रहेंगे ।



