मध्य प्रदेश
थाना प्रभारी विकास चौहान का स्थानांतरण होने पर दी विदाई
ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
दमोह । थाना प्रभारी नोहटा उपनिरीक्षक विकास चौहान का स्थानांतरण थाना प्रभारी गैसाबाद हो जाने से जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा थाना प्रभारी को भावभीनी विदाई दी।
इस दौरान विधायक जबेरा धर्मेंद्र सिंह लोधी, एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवीसिंह, चौकी प्रभारी सिग्रामपुर एस आर रिछारिया, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर कनौजिया,जबेरा सरपंच लालू यादव, कस्बा जबेरा एवं देहातों के गणमान्य नागरिक एवं समस्त गणमान्य नागरिकों द्वारा थाना प्रभारी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को याद किया गया एवं साल श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी।



