मध्य प्रदेश
लटेरी की घटना को लेकर कुशवाह महासभा समिति ने दिया ज्ञापन, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
रायसेन। रायसेन जिले के पड़ोसी जिला विदिशा के लटेरी में एक ऑटो चालक द्वारा छात्रा को तंग किए जाने के चलते छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में आरोपी ऑटो चालक आमिर खान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को कुशवाह महासभा समिति द्वारा जिला कलेक्ट्रेट में महामहिम राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और आरोपी का घर पर बुलडोजर चलाया जाए। ज्ञापन के दौरान कुशवाह महासभा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



