मध्य प्रदेश

राजकीय सम्मान से दी गई सीआरपीएफ जवान को अंतिम विदाई

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । नगर के वार्ड क्रमांक 2 निवासी गोवर्धन जाटव डिप्टी रेंजर के सुपुत्र सीआरपीएफ भोपाल में पदस्थ बृजेंद्र जाटव का ह्रदय गति रुक जाने के कारण गुरुवार को भोपाल में निधन हो गया था।
जिनका अंतिम यात्रा शुक्रवार को प्रात: उनके निज निवास सिलवानी नगर के वार्ड 2 रेंज के पास जेल रोड से काठिया मंदिर के पास, इन्दिरा आवास कालोनी वाले शमशान घाट पहुंची। जहां पुलिस प्रशासन द्वारा उनको पुप्ष चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
गोवर्धन जाटव के तीन पुत्र और एक पुत्री है। बड़ा बेटा मनोज जाटव मध्य प्रदेश पुलिस में है, दूसरा बेटा बृजेंद्र जाटव सीआरपीएफ भोपाल में पदस्थ था, दोनो भाई एक बहिन की शादी हो गई है एक भाई अविवाहित और अध्ययनरत है। गोवर्धन जाटव देवरी वन परिक्षेत्र में पदस्थ है।
युवा जवान की मौत से पत्नि, माता, पिता और परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है, नगर में शोक की व्याप्त रहा और प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधियो, गणमान्य नागरिकों ने अकस्मात निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Articles

Back to top button