मध्य प्रदेश

विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा गुगवारा में लगा विद्युत बिल समस्या संबंधी शिविर

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिले की देवरी तहसील की ग्राम पंचायत गुगवारा मे मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र वितरण कंपनी लिमिटेड रहली संभाग ने विद्युत बिल समस्या संबंधी एक दिवसीय जन शिकायत निराकरण शिविर लगाया जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं से 11 शिकायत मिली इनमें से 7 शिकायत मीटर से संबंधित एवं तीन लाइट से संबंधित शिकायत एवं एक शिकायत बेजा बिल के खपत से ज्यादा संबंधी शिकायत आई जिनको तुरंत निराकरण किया गया। इस मौके पर जेई प्रशांत सिंह एवं वरिष्ठ लाइनमैन साहबसिंह ठाकुर एवं ग्राम पंचायत सरपंच नीलेश जैन एवं सचिव नारायणसिंह राजपूत, ग्राम रोजगार सहायक उमेश मिश्रा एवं हरिशंकर राजपूत एवं बार्ड के पंच और बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता अपनी अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों को लेकर मौजूद रहे । शिकायतकर्ताओं को मौके पर मिले समाधान से संतुष्ट नजर आए रहे। उपभोक्ताओं ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस प्रकार के शिविर मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा समय समय पर लगाए जाना चाहिए जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के विद्युत उपभोक्ताओं को मिलने वाले त्रुटिपूर्ण बिलों को सुधारने में मदद मिल सकेगी यहां बता दें कि जब से मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी गौरझामर में ओआईसी के पद पर प्रशांत सिंह पदस्थ हुए हैं विद्युत आपूर्ति में उनके प्रयास सराहनीय बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button