सिलवानी। राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनिया घाट पर रविवार की शाम को मूंग से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक में लगभग 200 से 250 किवंटल मूंग भरी हुई थी।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 4 से 5 बजे के बीच की घटना है। ट्रक क्रमांक एमपी 13 एच 0382 गैरतगंज से सिलवानी की ओर आ रहा था। जमुनिया घाट के आखिरी अंधे मोड पर पलट गया, जिससे ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गए, जिन्हे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन रिफर किया गया है।
ट्रक में संदिग्ध मूंग भरी हुई थी। घटना की जानकारी तहसील एवं जिले के जिम्मेदार अधिकारियो को देने के बाद भी रात्रि 10 बजे कोई भी घटना स्थल नही पहुंचा।
समर्थन मूल्य की 7 अगस्त को अंतिम तिथि है। सिलवानी तहसील के कुछ बेयर हाउसो में संदिग्ध व्यापारियों एवं नान एफएक्यू मूंग खरीदी की गई है जिनकी जांच भी चल रही है। उसी बीच ट्रक में संदिग्ध मूंग होने से कई सवालों को जन्म दे रहा है। वही जिम्मेदारों को सूचना देने पर भी कोई भी घटना स्थल नही पहुंचा।
कृषि उपज मंडी समिति सचिव ऋतु गढ़वाल ने बताया कि मेरे संज्ञान में मामला नही है।



