नवल आर्य को मिली पाटन थाने की कमान
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने पाटन थाने की कमान तेज तर्राट नवल आर्य को सौंपी है।
आपको बताते चले कि नवल आर्य इससे पहले बुंदेलखंड के बंडा थाने में पदस्थ थे जहां थाना क्षेत्र में आपकी सक्रियता ने अवैध शराब माफियाओं के हौसलों को पस्त कर दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपके द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब जुआ, सट्टा पर सख्ती से कार्यवाही की जाती है। जिसकी वजह से थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हर समय हड़कंप का माहौल रहता है। वही गरीबों को न्याय मिले इसके लिए आप हमेशा तत्पर रहते हैं। फिलहाल नए थाना प्रभारी ने पाटन थाने की कमान संभाल ली है और मीडिया से चर्चा के दौरान नवल आर्य ने बताया कि हम जल्द ही पत्रकार साथियों के साथ में एक बैठक करेंगे और थाना क्षेत्र के बारे मे विस्तार से चर्चा करेगे।



