मध्य प्रदेश
कार ने मारी गाय को टक्कर, मौके पर मौत, चालक फरार
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । राजमार्ग 44 पर शनिवार की रात्रि में चिचोली टपरियो के पास एक कार ने गाय को मारी टक्कर। गाय की मौके पर मौत हुई।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि में कार क्रमांक एमपी 15 सीए 4280 ने गैरतगंज गाडरवारा राजमार्ग 44 के ग्राम चिचोली की टपरियो के पास एक गाय को टक्कर मार दी। गाय की मौके पर मौत हो गई। वही कार चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से भाग गया।



