मध्य प्रदेशराजनीति

प्रीति चौरसिया बनी भोजपुर विधानसभा प्रभारी

मंडीदीप । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हित्यानंद जी, प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी रणवीर सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नारायणसिंह कुशवाहा की सहमति से सुरेंद्र पटवा पूर्व मंत्री एवं विधायक भोजपुर, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की अनुशंसा पर सुश्री प्रीति चौरसिया को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का भोजपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।
सुश्री प्रीति चौरसिया ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। उनकी नियुक्ति पर विनोद, अमित, अनिल, डॉ संगीता चौरसिया, दुर्गा, उर्मिला के द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
सुश्री प्रीति चौरसिया वर्तमान में मंडल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल मंडीदीप के पद पर कार्यरत है l इन्हे अतरिक्त प्रभार दिया गया है। वह पूर्व में भाजपा जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा रायसेन के पद पर कार्यरत थी व अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के पद पर रही है।

Related Articles

Back to top button