मध्य प्रदेश
रामपाल सिंह राजपूत राज्य स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम समिति का अध्यक्ष बने

भोपाल। पूर्व मंत्री और बीजेपी सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत को राज्य स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम समिति का अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा ) बनाया गया।
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल, दिनांक 21 अगस्त 2023 के आदेश क्रमांक-GAD/68/0019/ 2023 GAD-1-01 (GAD)- राज्य शासन, एतद्द् द्वारा रामपाल सिंह, अध्यक्ष, राज्य स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम समिति को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से राज्य के कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार रिजना पाटने उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है।




