कृषि

करणी सेना के द्वारा मूंग खरीदी के भुगतान को लेकर मझौली तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

खरीदी प्रभारी ओर वेअर हाउस मालिक की लापरवाही से किसानों को हो रही परेशानी
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मंगलवार को करणी सेना परिवार मझौली द्वारा मूंग खरीदी के पैसों में आ रही रूकावट के कारण किसान अत्यधिक परेशान है जिसके कारण अधिक से अधिक संख्या में किसान एकत्रित होकर मझौली तहसील जाकर तहसीलदार मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और कहा गया कि किसानों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए जिससे कि किसान को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने वाले किसानों का कृषि का कार्य लगातार जारी है इसके बावजूद यदि 1 सप्ताह के अंदर किसानों का भुगतान नहीं होता तो किसान अपने हित के लिए बड़ा आंदोलन करेंगे और किसानों का कहना है कि 25 तारीख को कटंगी में आ रहा है प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के पास जाकर किसान संगठन के द्वारा आंदोलन किया जाएगा किसानों का कहना है कि हमने साफ-सुथरी मूंग तुलाई थी लेकिन खरीदी प्रभारी और वेयरहाउस मालिक की मिलीभगत से भी माटी ओर कंकड़ पत्थर बाजरा मिला दिया गया किसान का क्या दोष है यदि शासन को कार्रवाई करना है तो खरीदी प्रभारी ओर वेअर हाउस मालिक पर कार्रवाई की जाए लेकिन किसानों को क्यों सताया जा रहा है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सियाराम वेयरहाउस मैं 20 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक किसी भी प्रकार के किसान खरीद के चालान नहीं काटे गए लेकिन कुछ सेटिंग चल रही खरीदी प्रभारी जिससे कि 1 अगस्त की खरीदी का चालान काट दिया गया जिससे किसानों को और चिंता का विषय बन गया कि क्या किसानों को पैसे नहीं डाले जा रहे जिससे किसान बहुत परेशान हैं और जानकारी यह भी लग रही कि कुछ खरीदी डिलीट भी कराई जा रही थी प्रभारियों के द्वारा इसमें भी किसानों को संशय की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button