बड़वारा के विकास में शिवराज सरकार ने उपेक्षा की : कांग्रेस
इस बार कांग्रेस 40000 मतों से बड़वारा से जीतेगी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पिछले 18 वर्षों से भाजपा कार्यकाल में जितनी उपेक्षा बड़वारा विधानसभा की हुई है वह किसी भी विधानसभा के नहीं हुई उक्त उद्गार कांग्रेस जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने बड़वारा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मंडलम सेक्टर अध्यक्षों में कहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा की ,बडवारा विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार का बोल वाला है जो भी रोड पुलिया बनती है वह एख साल में खराब हो जाती है ।
बड़वारा कांग्रेस विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर अधिकारी कर्मचारी कांग्रेस की विधायक कि नहीं सुनते भाजपा का गमछा पहनकर अधिकारी कर्मचारी भाजपा का काम कर रहे हैं कांग्रेस की सरकार आने पर ऐसे अधिकारियों को बक्सा नहीं जाएगा ।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गया प्रसाद विश्वकर्मा ने कहां के संगठन में निष्क्रिय बर्दाश्त नहीं की जाएगी पुलिस एवं पटवारी किसी भी गरीब आदमी को परेशान करेगा तो कांग्रेस गरीब आदमी के साथ सम्मान में खड़ी होगी ।
नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री ध्रुव प्रताप सिंह गोलू ने कहा संगठन में निष्क्रिय बूथ सेक्टर मंडल अध्यक्ष जल्द ही बदले जाएंगे सभी कार्यकर्ता वोटर लिस्ट में तत्परता से लगे ।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने पुष्पा पहनाकर कर स्वागत किया एवं संगठन की जिम्मेवारी दी ।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह बघेल ने कहा कांग्रेस संगठन बड़वारा क्षेत्र में मजबूत है वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है कांग्रेस कार्यकर्ता को मजबूती से काम करेगा
इस अवसर पर महामंत्रीगण अंजन बख्शी, डॉ राजेश सिंह चौहान, ओंकार सिंह, संदीप सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम, राजेश सिंह गुड्डू,दिनेश पटेल, संदीप गुप्ता, ओंकार पटेल, नरेंद्र पटेल, बेनी प्रसाद पटेल, गणेश पटेल, मुनेश सिंह, ओंकार पटेल, रमेश सिंह मरावी, राकेश कुमार केवट, शांतिलाल सेन, भूखन सिंह, पदम नाथ सिंह, चाहत बर्मन, घन्नू शर्मा, अंशुल राजपूत, रामकृपाल शर्मा, जितेंद्र गोटिया, पंडित सुशील दुबे, पिल्लू महाराज, रमेश भूमिया, हीरालाल भूमिया, रामचरण विश्वकर्मा, सनत सोनी, भूरा राय, आनंद राय, काशी सेन, झल्लू सोनी, सीलू जायसवाल, सनद राय आदि उपस्थित रहे ।



